Jac Board Class 10 Science Chapter 10 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार | Important Question 2025
कक्षा 10 | विज्ञान | अध्याय-10 |
---|---|---|
मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार |
1. प्रिज्म द्वारा प्रकाश की कौन-सी परिघटना घटती है ?
- परावर्तन
- अपवर्तन
- वर्ण विक्षेपण
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर C : वर्ण विक्षेपण
2. हमारे नेत्र में लेंस होता है ?
- अवतल
- उत्तल
- समतल
- द्वि-फोकसी
उत्तर B : उत्तल
3. जरा-दृष्टि दोष किस प्रकार के लेंस द्वारा दूर किया जाता है ?
- अवतल लेंस
- उत्तल लेंस
- द्वि-फोकस लेंस
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर C : द्वि-फोकस लेंस
4. आँख के लेंस की वक्रता त्रिज्या को नियंत्रित करती है ?
- पुतली
- दृष्टिपटल
- पक्ष्माभी मांसपेशियाँ
- परितारिका
उत्तर C : पक्ष्माभी मांसपेशियाँ
5. खतरे का निशान किस रंग का बना होता है ?
- नीला
- लाल
- हरा
- पीला
उत्तर B : लाल
6. तारे का टिमटिमाना, प्रकाश के किस घटना को दर्शाता है ?
- प्रकाश का अपवर्तन
- प्रकाश परावर्तन
- प्रकाश का प्रकीर्णन
- प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
उत्तर A : प्रकाश का अपवर्तन
7. अवतल लेंस के चश्में का उपयोग करके किस दृष्टिदोष को दूर किया जा सकता है ?
- निकट दृष्टिदोष
- दीर्घ दृष्टिदोष
- जरा दृष्टिदोष
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर A : निकट दृष्टिदोष
8. स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दूरी का मानक मान है ?
- 25 cm
- 2.5 m
- 25 m
- अनन्त
उत्तर D : अनन्त
9. नेत्र के किस भाग में प्रतिबिंब का निर्माण होता है ?
- दृष्टि पटल
- स्वच्छ मंडल
- परितारिका
- पुतली
उत्तर A : दृष्टि पटल
10. नेत्र द्वारा किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनता है ?
- वास्तविक तथा उल्टा
- आभासी एवं सीधा
- वास्तविक तथा सीधा
- आभासी एवं उल्टा
उत्तर A : वास्तविक तथा उल्टा
11. अभिनेत्र लेंस की क्षमता जिसके कारण वह अपने फोकस दूरी को समायोजित कर लेता है क्या कहलाता है ?
- समंजन
- नेत्र दोष
- परावर्तन
- अपवर्तन
उत्तर A : समंजन
12. किस दृष्टिदोष में वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है ?
- निकट दृष्टिदोष
- दीर्घ दृष्टिदोष
- जरा दृष्टिदोष
- इनमें कोई नहीं
उत्तर B : दीर्घ दृष्टिदोष
13. श्वेत प्रकाश का अवयवी रंगों में टूटने की क्रिया को कहते हैं ?
- स्पेक्ट्रम
- वर्ण-विक्षेपण
- अपवर्तन
- परावर्तन
उत्तर B : वर्ण-विक्षेपण
14. किस दृष्टिदोष में वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना के सामने बनता है ?
- निकट दृष्टिदोष
- दीर्घ दृष्टिदोष
- जरा दृष्टिदोष
- इनमें कोई नहीं
उत्तर A : निकट दृष्टिदोष
15. प्रकाश के किस रंग के लिए तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है ?
- बैगनी
- हरा
- लाल
- पीला
उत्तर C : लाल
16. किसी प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के विक्षेपण से उत्पन्न वर्णपट्ट में अधिकतम विचलन वाला रंग है ?
- बैंगनी
- लाल
- नीला
- हरा
उत्तर A : बैंगनी
17. प्रकाश के किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है ?
- बैगनी
- हरा
- लाल
- पीला
उत्तर A : बैगनी
18. प्रकाश का प्राथमिक रंग कौन है ?
- लाल
- नीला
- हरा
- इनमें से सभी
उत्तर D : इनमें से सभी
19. किसी प्रिज्म के द्वारा उत्पन्न वर्णपट्ट में सबसे कम विचलन जिस रंग का होता है। वह है ?
- पीला
- नीला
- लाल
- हरा
उत्तर C : लाल
20. वायुमंडल की अनुपस्थिति में पृथ्वी से आसमान का रंग दिखाई देगा ?
- काला
- नीला
- नारंगी
- लाल
उत्तर A : काला
21. निकट-दृष्टि दोष एवं दीर्घ-दृष्टि दोष में अंतर लिखें।
उत्तर : निकट-दृष्टि दोष एवं दीर्घ-दृष्टि दोष में अंतर-
निकट-दृष्टि दोष | दीर्घ-दृष्टि दोष |
1. नेत्र लेंस की फोकस दूरी कम हो जाती है। | 1. नेत्र लेंस की फोकस दूरी अधिक हो जाती है। |
2. इस दोष के कारण प्रतिबिंब रेटिना के आगे बनता है। | 2. इस दोष के कारण प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है। |
3. इस दोष को अवतल लेंस से दूर किया जाता है। | 3. इस दोष को उत्तल लेंस से दूर किया जाता है। |
Join the conversation