Jac Board Class 10th Social Science objective Question || Social Science Question Paper 2024

class 10th social science objective question 2024,class 10th science objective question 2024,social science ka vvi objective question 2024,class 10 so
JAC BOARD CLASS 10TH BOARD EXAM 2024
SUBJECTSOCIAL SCIENCESET - 1

Jac Board Class 10th Social Science objective Question


1. “सामाजिक उपबंध" नामक पुस्तक के लेखक कौन थे ?
  1. रूसो
  2. मॉन्तेस्क्यू
  3. दिदरो
  4. ज्या लॉक

उत्तर A : रूसो

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • सामाजिक उपबंध नामक पुस्तक के लेखक जीन-जैक्स रूसो थे | 
  •  यह किताब 1762 में आई थी | 
  • इस किताब में प्राकृतिक और कानूनी अधिकारों के बीच संबंध पर चर्चा की गई थी |

2. जालियाँवाला बाग की घटना कब हुई ?
  1. 8 अप्रैल 1919 ई.
  2. 11 अप्रैल 1919 ई.
  3. 13 अप्रैल 1919 ई.
  4. 25 अप्रैल 1919 ई.

उत्तर C : 13 अप्रैल 1919 ई.

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • 13 अप्रैल 1919 को ये दुखद घटना घटी थी | 
  • जब पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में स्वर्ण मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) में निहत्‍थे मासूमों का कत्‍लेआम हुआ था | 
  • अंग्रेजों ने निहत्‍थे भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं | 
  • इस घटना को अमृतसर हत्याकांड के रूप में भी जाना जाता है |

3. ज्युसेपे मेत्सिनी का जन्म कब हुआ ?
  1. 1802 ई.
  2. 1810 ई.
  3. 1812 ई.
  4. 1807 ई.

उत्तर D : 1807 ई.

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • ज्युसेपे मेत्सिनी एक इतालवी क्रांतिकारी थे। 
  • उनका जन्म 1807 में हुआ था। 
  • वह कार्बोनारी के सेक्रेट सोसायटी के सदस्य बन गये थे।

4. साइमन कमीशन भारत कब पहुँचा ?
  1. 1925 ई.
  2. 1928 ई.
  3. 1930 ई.
  4. 1927 ई.

उत्तर B : 1928 ई.

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • साइमन कमीशन, जिसे आधिकारिक तौर पर भारतीय वैधानिक आयोग के नाम से जाना जाता है | 
  • 3 फ़रवरी, 1928 को भारत आया था | 
  • इस आयोग का गठन 26 नवंबर, 1927 को हुआ था |

5. रिंडरपेस्ट क्या था ?
  1. मच्छली रोग
  2. पुष्प रोग
  3. पशु रोग
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर C : पशु रोग

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • रिंडरपेस्ट, पशुओं में फैलने वाला एक विषाणुजनित संक्रामक रोग था |
  • रिंडरपेस्ट, 1880 के दशक के आखिरी वर्षों में अफ़्रीका में फैला था |

6. प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ।
  1. 1916 से 1920
  2. 1914 से 1918
  3. 1939 से 1945
  4. 1912 से 1918
उत्तर D : 1914 से 1918

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पहला विश्व युद्ध 28 जुलाई, 1914 से 11 नवंबर, 1918 तक चला था | 
  • इसे महान युद्ध या "सभी युद्धों को समाप्त करने वाला युद्ध" भी कहा जाता है | 
  • यह युद्ध यूरोप, मध्य पूर्व, अफ़्रीका, प्रशांत, और एशिया के कुछ हिस्सों में लड़ा गया था |

7. निम्न में से कौन सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील को बाजार में उपलब्ध कराती है ?
  1. हेल (HAIL)
  2. सेल (SAIL)
  3. टाटा स्टील
  4. एम. एन. सी. सी. 

उत्तर B : सेल (SAIL)

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • हेल (HAIL), टाटा स्टील और एम. एन. सी. सी. निजी क्षेत्र की कंपनियां हैं।
  • सेल (SAIL) भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है | 
  • जो भारत में स्टील का सबसे बड़ा उत्पादक है। 
  • यह भारत में स्टील के बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी है और देश की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए स्टील की आपूर्ति करती है।

8. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग इनमें से कौन है ?
  1. 8
  2. 7
  3. 33
  4. 15

उत्तर B : 

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • भारत का सबसे लंबा हाईवे NH-44 है, जो कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत को कवर करता है। इस हाईवे को पहले NH-7 के रूप में जाना जाता था।
  • इस हाईवे की कुल लंबाई 3,745 किलोमीटर है, जो कि श्रीनगर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाता है।

9. इनमें से कौन सी रबी फसल है ?
  1. चावल
  2. मोटे अनाज
  3. चना
  4. कपास

उत्तर C : चना

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • चना एक रबी फसल है |
  •  रबी की फ़सलों में गेहूं, जौ, जई, चना, अलसी, सरसों, और अन्य अनाज शामिल हैं |
  •  रबी की फ़सलों को सर्दियों की फ़सल भी कहा जाता है |

10. नवीकरण योग्य संसाधन का एक उदाहरण है।
  1. सौर ऊर्जा
  2. बॉक्साइड
  3. कोयला
  4. पेट्रोलियम

उत्तर A : सौर ऊर्जा

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जलविद्युत उर्जा, ज्वारीय उर्जा, बायोमास, जैव इंधन आदि नवीकरणीय उर्जा के कुछ उदाहरण हैं।
  • बॉक्साइड, कोयला और पेट्रोलियम सभी अनवीकरणीय संसाधन हैं |
  • जिसका अर्थ है कि वे सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और एक बार उपयोग किए जाने के बाद उन्हें फिर से नहीं बनाया जा सकता है। 
  • ये संसाधन लाखों वर्षों में बनते हैं

11. झारखण्ड राज्य का गठन कब हुआ ?
  1. 2000 ई.
  2. 2001 ई.
  3. 2002 ई.
  4. 2003 ई.

उत्तर A : 2000 ई.

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर, 2000 को हुआ था | 
  • इस दिन को झारखंड गठन दिवस के रूप में भी जाना जाता है | 
  • झारखंड, बिहार से अलग होकर बना था | 
  • इससे पहले, झारखंड दक्षिणी बिहार का हिस्सा था | 
  • बिहार पुनर्गठन अधिनियम के तहत इसे 28वां राज्य बनाया गया था |

12. 1970 और 1993 के मध्य वेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किया गया ? 
  1. एक
  2. तीन
  3. चार
  4. पाँच

उत्तर C : चार

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • बेल्जियम के संविधान में 1970 से 1993 के बीच चार बार संशोधन किया गया | 
  • पहला संशोधन 1970 में, दूसरा 1980 में, तीसरा 1988-89 में, और चौथा संशोधन 1993 में हुआ |

13. इनमें से कौन गैर-लोकतांत्रिक देश है ?
  1. पाकिस्तान
  2. भारत
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर A : पाकिस्तान

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • पाकिस्तान गैर-लोकतांत्रिक देश है | 
  • वहीं, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका लोकतांत्रिक देश हैं | 
  • गैर-लोकतांत्रिक देश वह होता है, जहां नेताओं को लोग नहीं चुनते या फिर उन्हें निष्पक्ष तरीके से नहीं चुना जाता. गैर-लोकतांत्रिक देशों के कुछ उदाहरण हैं: चीन, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, जॉर्डन |

14. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है ?
  1. बहुजन समाज
  2. क्रांतिकारी लोकतंत्र
  3. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
  4. आधुनिकता

उत्तर C : सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है।
  • यह सिद्धांत भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेकर एक मजबूत और आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहता है।

15. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की स्थापना कब की गई ?
  1. 1925 ई०
  2. 1927 ई०
  3. 1929 ई०
  4. 1930 ई०

उत्तर A : 1925 ई०

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 1925 ई० में हुई थी।
  • 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में आयोजित एक सम्मेलन में पार्टी का औपचारिक गठन हुआ था।
  • हालांकि, पार्टी का गठन 1920 के दशक की शुरुआत से ही धीरे-धीरे हो रहा था।
  • MN Roy को पार्टी का संस्थापक माना जाता है।

16. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?
  1. 1991 ई०
  2. 1993 ई०
  3. 1992 ई०
  4. 1995 ई०

उत्तर D : 1995 ई०

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना 1 जनवरी, 1995 को हुई थी | 
  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है | 
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है | 
  • WTO के वर्तमान महानिदेशक रॉबर्टो अज़ेवेडो हैं |

17. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कितने जिलों में लागू किया।
  1. 100 जिला
  2. 150 जिला
  3. 200 जिला
  4. 250 जिला

उत्तर C : 200 जिला

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) सभी 625 जिलों में लागू किया गया है।
  • यह अधिनियम 7 सितंबर 2005 को लागू हुआ था। 
  • शुरुआत में इसे 200 जिलों में लागू किया गया था | 
  • 2007-08 में 130 और जिलों में इसका विस्तार किया गया और 1 अप्रैल 2008 से इसे सभी 625 जिलों में लागू कर दिया गया। 
  • इस अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वयस्क सदस्यों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना है।

18. रोजगार की परिस्थितियों के आधार पर आर्थिक गतिविधियां कितने क्षेत्रक में बांटा हुआ है ?
  1. एक
  2. दो
  3. तीन
  4. कोई नहीं

उत्तर B : दो

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • रोजगार की परिस्थितियों के आधार पर आर्थिक गतिविधियां दो क्षेत्रक में बांटा हुआ है
  • संगठित क्षेत्र : इस क्षेत्र में वे इकाइयाँ शामिल हैं जो पंजीकृत हैं और नियमों और विनियमों का पालन करती हैं। यहां कर्मचारियों को नियमित रोजगार, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा लाभ और अन्य सुविधाएं मिलती हैं।
  • उदाहरण: सरकारी नौकरी, बड़ी कंपनियां, कारखाने आदि।
  • असंगठित क्षेत्र: इस क्षेत्र में वे इकाइयाँ शामिल हैं जो पंजीकृत नहीं हैं और नियमों और विनियमों का पालन नहीं करती हैं। यहां कर्मचारियों को अनियमित रोजगार, कम वेतन, सामाजिक सुरक्षा लाभों का अभाव और अन्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
  • उदाहरण: कृषि, छोटे व्यवसाय, घरेलू कामगार आदि।

19. नई आर्थिक नीति कब बनी ?
  1. 1918 ई०
  2. 1920 ई०
  3. 1919 ई०
  4. 1991 ई०

उत्तर D : 1991 ई०

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • भारत में नई आर्थिक नीति 1991 में लागू की गई थी | 
  • पी. वी. नरसिंह राव सरकार ने जून 1991 में भारत की अर्थव्यवस्था को नयी दिशा दी थी | 
  • यह दिशा उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (एलपीजी मॉडल) के रूप में पूरे देश में आर्थिक सुधारों के रूप में लागू की गयी थी |

20. जी0डी0पी0 के पदों में वर्ष 2003 में तृतीयक क्षेत्रक की हिस्सेदारी कितनी है ?
  1. 70%
  2. 20-30%
  3. 30-40%
  4. 50-60%

उत्तर D : 50-60%

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • साल 2003 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी 50% से 60% थी | 
  • साल 1973 में यह हिस्सेदारी करीब 35% थी

21. यंग इटली सोसाइटी की स्थापना किसने की थी ?
  1. विस्मार्क
  2. मेजिनी
  3. कैदूर
  4. गैरीवाल्डी

उत्तर B : मेजिनी

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • यंग इटली सोसाइटी की स्थापना जोसेफ मेजिनी ने 1831 में फ्रांस के मार्सलीज शहर में की थी।

22. रॉलट एक्ट कब पारित हुआ ?
  1. 1918 ई०
  2. 1919 ई०
  3. 1920 ई०
  4. 1921 ई०

उत्तर B : 1919 ई०

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • रॉलट एक्ट 1919 ईस्वी में पारित हुआ था। 
  • इसे काला कानून भी कहा जाता था। 
  • यह कानून भारत में ब्रिटिश शासन द्वारा पारित किया गया था।

23. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहाँ प्रारंभ हुई ?
  1. इग्लैण्ड
  2. जर्मनी
  3. इटली
  4. फ्रांस

उत्तर A : इग्लैण्ड

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • औद्योगिक क्रांति 1780 से 1850 के बीच इंग्लैंड में शुरू हुई थी | 
  • इंग्लैंड में लोहे और कोयले जैसे प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में मौजूद थे | 
  • इंग्लैंड एक राजनीतिक रूप से स्थिर देश था, इसलिए यहां औद्योगीकरण सबसे पहले हुआ |

24. आर्थिक महामंदी की शुरूआत कब हुई ?
  1. 1932 ई० से
  2. 1933 ई० से
  3. 1929 ई० से
  4. 1936 ई० से

उत्तर C : 1929 ई० से

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • आर्थिक महामंदी की शुरुआत 29 अक्टूबर, 1929 में हुई थी और यह 1939 के आस-पास तक चली थी | 
  • यह आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे गंभीर आर्थिक मंदी थी | 
  • इस घटना ने पूरी दुनिया में ऐसा कहर मचाया था कि उससे उबरने में कई साल लग गए

25. महात्मा गाँधी कितने सदस्यों के साथ दांडी यात्रा आरंभ की ?
  1. 72 सदस्य
  2. 85 सदस्य
  3. 78 सदस्य
  4. इनमे से कोई नहीं 

उत्तर C : 78 सदस्य

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • महात्मा गांधी ने 78 सदस्यों के साथ दांडी यात्रा आरंभ की थी। 
  • यह यात्रा 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से शुरू हुई थी और 6 अप्रैल 1930 को दांडी के तट पर समाप्त हुई थी।

26. सरकार निम्नलिखित में से कौन सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है?
  1. अधिकतम सहायता मूल्य
  2. मध्यम सहायता मूल्य
  3. न्यूनतम सहायता मूल्य
  4. प्रभावी सहायता मूल्य

उत्तर C : न्यूनतम सहायता मूल्य

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • सरकार न्यूनतम सहायता मूल्य (MSP) की घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है। 
  • यह वह मूल्य है जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदने की गारंटी देती है। 
  • यह मूल्य कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) द्वारा सिफारिशों के आधार पर तय किया जाता है।

27. झारखण्ड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है ? 
  1. वॉक्साइट
  2. लौह अयस्क
  3. अभ्रक
  4. तांबा

उत्तर C : अभ्रक

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • झारखंड में स्थित कोडरमा अभ्रक का अग्रणी उत्पादक है। 
  • यह खनिज कोडरमा जिले में पाया जाता है, जो झारखंड राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। 
  • कोडरमा को "अभ्रक की राजधानी" के रूप में भी जाना जाता है।

28. किस मिट्टी में लौह धातु की अधिकता होती है ?
  1. लाल मिट्टी
  2. काली मिट्टी
  3. लैटेराइट मिट्टी
  4. कोई नहीं

उत्तर A : लाल मिट्टी

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • लाल मिट्टी में लौह धातु की अधिकता होती है। 
  • यह मिट्टी आमतौर पर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है, जहां तापमान और वर्षा अधिक होती है।

29. इनमें से कौन सी खरीफ फसल है ?
  1. चना
  2. चावल
  3. गेहूँ
  4. दलहन

उत्तर B : चावल

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • खरीफ फसलों के कुछ अन्य उदाहरण:चावल, मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंगफली, सोयाबीन, कपास, गन्ना आदि
  • रबी फसलों के कुछ अन्य उदाहरण: सरसों, मटर, अलसी, जौ, तंबाकू, चना, गेहूँ आदि

30. श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों की आबादी कितनी है ?
  1. 18%
  2. 74%
  3. 1%
  4. 28%

उत्तर B : 74%

महत्वपूर्ण जानकारी 
  • श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों की आबादी 74% है।
  • तमिल: 18% 
  • मूर: 7% 
  • अन्य: 1%


LIVE CLASS QUIZ 02-02-2024

WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.