Jac Board MCQ Question for Class 9 Social Science Chapter 3 अपवाह | भूगोल

class 9 geography chapter 3,chapter 3 geography ncert class 9 drainage,jac class 9 model question 2023 social science,class 9 drainage question answer

नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के भूगोल के अध्याय तीन के बहुविकल्पीय प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |


दोस्तों इस पोस्ट में सामाजिक विज्ञान विषय का अध्याय तीन जिसका नाम अपवाह है उसका कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 3 अपवाह 

विषय : भूगोल(समकालीन भारत - 1)

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. वूलर झील निम्नांकित में से किस राज्य में स्थित है ? 
  1. पंजाब
  2. राजस्थान
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जम्मू-कश्मीर
उत्तर : जम्मू-कश्मीर

2. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है ?
  1. सतपुडा
  2.  ब्रह्मगिरी
  3. अमरकंटक
  4. पश्चिमी घाट के ढाल
उत्तर : अमरकंटक

3. निम्नांकित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?
  1. दामोदर
  2. कृष्णा
  3. तुंगभद्रा
  4. तापी
उत्तर : तापी
4. निम्नांकित में से कौन-सी लवणीय जलवाली झील है?
  1. सांभर
  2. वूलर
  3. डल
  4. गोविंद सागर 
उत्तर : सांभर
5. निम्नांकित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है ?
  1. गोदावरी
  2. कृष्णा
  3. महानदी
  4. नर्मदा
उत्तर : गोदावरी
6. निम्नांकित में से कौन-सा वृक्ष की शाखाओं के समान अपवाह प्रतिरूप प्रणाली को दर्शाता है ?
  1. अरीय
  2. केंद्राभिमुख
  3. द्रुमाकृतिक
  4. जालीनुमा
उत्तर : द्रुमाकृतिक
7. निम्न में कौन प्राकृतिक झील है ?
  1. चिल्का झील
  2. हीराकुड
  3. गोविन्द सागर
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : चिल्का झील
8. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में क्या कहते हैं ?
  1. सांगपो
  2. जमुना
  3. कृष्णा
  4. भागीरथी
उत्तर : सांगपो

9. भारत में किस नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है ?
  1. गोदावरी
  2. ब्रह्मपुत्र
  3. गंगा  
  4. नर्मदा 
उत्तर : गंगा 
10. नर्मदा का उद्गम किस राज्य से होता है ?
  1. ओडिशा
  2. मध्य प्रदेश
  3. कर्नाटक
  4. महाराष्ट्र
उत्तर : मध्य प्रदेश
11. सिंधु जल समझौता किन दो देशों से संबंधित है ?
  1. भारत - चीन
  2. भारत - पाकिस्तान
  3. भारत - श्रीलंका
  4. भारत - बांग्लादेश
उत्तर : भारत - पाकिस्तान
12. नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है ?
  1. गंगा नदी
  2. कृष्णा नदी
  3. यमुना नदी
  4. गोदावरी नदी
उत्तर : कृष्णा नदी
13. तापी नदी किस सागर में जा गिरती है ?
  1. अरब सागर
  2. बंगाल की खाड़ी
  3. हिन्द महासागर
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : अरब सागर
14. बिहार का 'शोक के नाम से जाने जानी वाली नदी कौन है ?
  1. गंगा
  2. कोशी
  3. सोन
  4. दामोदर
उत्तर : कोशी
15. भारतीय मरुस्थल की एक महत्त्वपूर्ण नदी कौन है ?
  1. सतलुज
  2. लूनी
  3. नर्मदा
  4. यमुना
उत्तर : लूनी
16. झेलम, चेनाव, रावी, व्यास और सतलुज निम्न में से किनके नाम हैं ?
  1. पठार
  2. मृदा
  3. शैल
  4. नदी
उत्तर : नदी
17. 'लूनी किस क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है ?
  1. पश्चिमी राजस्थान
  2. पश्चिमी गुजरात
  3. पश्चिम बंगाल
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : पश्चिमी राजस्थान
18. 'सुन्दरवन का डेल्टा' कौन-सी नदियाँ बनाती हैं ?
  1. कृष्णा-गोदावरी
  2. गंडक कोसी
  3. गंगा-ब्रह्मपुत्र
  4. सतलुज-सिंधु 
उत्तर : गंगा-ब्रह्मपुत्र
19. अलकनंदा और भागीरथी कहाँ पर एक दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है ?
  1. कानपुर
  2. हरिद्वार
  3. देहरादून
  4. देवप्रयाग
उत्तर : देवप्रयाग

20. विश्व की सबसे बडी अपवाह द्रोणी किस नदी का है ?
  1. अमेजन
  2. नील
  3. सिंधु
  4. गंगा
उत्तर : अमेजन
21. कौन-सी नदी अरब सागर में गिरती है ?
  1. यमुना 
  2. गंगा
  3. नर्मदा
  4. गोदावरी
उत्तर : नर्मदा
22. गंगा नदी का उद्गम कहाँ से है ?
  1. अमरकंटक
  2. गंगोत्री
  3. मानसरोवर
  4. सप्तकोशी
उत्तर : गंगोत्री
23. डल झील किस राज्य में स्थित है ?
  1. जम्मू-कश्मीर
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. लद्दाख
  4. राजस्थान
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
24. खारे पानी का झील जो भारत में स्थित है-
  1. वुलर झील
  2. चिल्का झील
  3. डल झील
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : चिल्का झील
25. कौन-सी नदी नेपाल में हिमालय से निकलती है ?
  1. गोदावरी
  2. नर्मदा
  3. कोशी
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : कोशी
26. पृथ्वी में कितना भाग पानी से ढका है ?
  1. 91%
  2. 81%
  3. 71%
  4. 61%
उत्तर : 71%
27. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है ?
  1. झारखण्ड
  2. बिहार
  3. उड़ीसा
  4. पश्चिम बंगाल
उत्तर : उड़ीसा
28. मध्य प्रदेश के बैतुल जिले से उत्पन्न होकर पश्चिम की ओर बहने वाली नदी कौन है ?
  1. दामोदर
  2. कृष्णा
  3. तुंगभद्रा
  4. तापी
उत्तर : तापी
29. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा कौन है ?
  1. मेकांग 
  2. सुंदरबन 
  3. लेना 
  4. हुआंग है 
उत्तर : सुंदरबन 

30. वूलर, डल, नैनीताल, चिल्का सांभर, पुटिकला आदि किस प्रकार के झील हैं ?
  1. प्राकृतिक झील
  2. मानवीय झील
  3. दोनों
  4. इनमे से कोई नहीं 
उत्तर : प्राकृतिक झील

CHECK YOUR PREPARATION

CHECK YOUR PREPARATION

Topper List


WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.