Jac Board MCQ Question for Class 9 Social Science Chapter 2 संसाधन के रूप में लोग | अर्थशास्त्र

संसाधन के रूप में लोग,class 9 अर्थशास्त्र chapter 2 संसाधन के रूप में लोग,class 9 economics chapter 2,संसाधन के रूप में लोग class 9 economics chapter

 नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के अर्थशास्त्र के अध्याय दो के बहुविकल्पीय प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |


दोस्तों इस पोस्ट में सामाजिक विज्ञान विषय का अध्याय दो जिसका नाम संसाधन के रूप में लोग है उसका कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 2 संसाधन के रूप में लोग 

विषय : अर्थशास्त्र 

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. किस प्रकार की जनसंख्या अर्थव्यवस्था की परिसंपत्ति है ?
  1. शिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या
  2. अशिक्षित एवं अस्वस्थ जनसंख्या
  3. अनपढ़ एवं बेकार जनसंख्या
  4. इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर : शिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या

2. मानव पूँजी किसका द्योतक है ?
  1. सहज एवं उपलब्ध साधन का भंडार
  2. निपुणता एवं उत्पादक ज्ञान का भंडार
  3. बेकार एवं अनुत्पादक ज्ञान का भंडार
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : निपुणता एवं उत्पादक ज्ञान का भंडार

3. किस प्रकार की जनसंख्या अर्थव्यवस्था पर एक भार हैं ?
  1. शिक्षित एवं स्वस्थ जनसंख्या
  2. अशिक्षित परन्तु स्वस्थ जनसंख्या
  3. अशिक्षित एवं अस्वस्थ जनसंख्या
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : अशिक्षित एवं अस्वस्थ जनसंख्या
4. ग्रामीण क्षेत्रों में कितने प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है ?
  1. दो
  2. तीन
  3. चार
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : दो
5. निम्नांकित में से कौन-से कारक जनसंख्या की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं ?
  1. साक्षरता दर
  2. लोगों का स्वास्थ्य
  3. कौशल निर्माण
  4. इनमें से सभी
उत्तर : इनमें से सभी
6. शहरी क्षेत्रों में कितने प्रकार की बेरोजगारी पायी जाती है ?
  1. एक
  2. दो
  3. तीन
  4. चार
उत्तर : दो
7. अर्थव्यवस्था का कौन-सा क्षेत्र सबसे अधिक श्रम खपाने वाला क्षेत्र है ?
  1. औद्योगिक क्षेत्र
  2. कृषि क्षेत्र
  3. स्वरोजगार क्षेत्र
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : कृषि क्षेत्र
8. सन् 2000 में शिशु मृत्युदर कितनी थी ?
  1. 50
  2. 55
  3. 65
  4. 75
उत्तर : 75

9. सन् 2000 में जीवन प्रत्याशा क्या थी ?
  1. 60 वर्ष से ऊपर
  2. 60 वर्ष से नीचे
  3. 64 वर्ष से ऊपर
  4. 70 वर्ष से ऊपर
उत्तर : 64 वर्ष से ऊपर
10. भारत में बेरोजगारी अधिक होने का मुख्य कारण-
  1. अशिक्षा
  2. अस्वास्थ्य
  3. गरीबी
  4. इनमें से सभी
उत्तर : इनमें से सभी
11. ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए किन आवासीय विद्यालयों की स्थापना की योजना है ?
  1. केन्द्रीय विद्यालय
  2. नवोदय विद्यालय
  3. सर्वोदय विद्यालय
  4. जिला विद्यालय 
उत्तर : नवोदय विद्यालय
12. भारत के किस राज्य की न्यूनतम प्रतिव्यक्ति आय है ?
  1. उत्तर प्रदेश
  2. गोवा
  3. बिहार
  4. झारखण्ड
उत्तर : बिहार
13. शहरी क्षेत्र में किस प्रकार की बेरोजगारी नहीं पाई जाती है ?
  1. मौसमी बेरोजगारी
  2. औद्योगिक बेरोजगारी
  3. शिक्षित बेरोजगारी
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : मौसमी बेरोजगारी
14. किस राज्य में भूमि सुधार के उपायों से गरीबी कम करने में मदद मिली है ?
  1. तमिलनाडु
  2. पंजाब
  3. पश्चिम बंगाल
  4. केरल
उत्तर : पश्चिम बंगाल
15. भारत में उत्पादन का सबसे प्रचुर कारक कौन-सा है ?
  1. भूमि
  2. पूँजी
  3. श्रम
  4. उपकरण और मशीनें
उत्तर : श्रम
16. एक देश की श्रमशक्ति (श्रमबल जनसंख्या) क्या है ?
  1. 15 से 80 वर्ष तक
  2. 15 से 75 वर्ष तक
  3. 15 से 59 वर्ष तक
  4. 15 से 40 वर्ष तक
उत्तर : 15 से 59 वर्ष तक
17. भारत में स्त्रियों की साक्षरता दर पुरुषों की साक्षरता दर से-
  1. कम है
  2. अधिक है
  3. बराबर है
  4. शून्य है
उत्तर : कम है
18. आर्थिक विकास की दृष्टि से निम्न में से कौन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है ?
  1. उत्पादन
  2. भूमि
  3. मानवीय पूँजी
  4. श्रम
उत्तर : मानवीय पूँजी
19. सिंचाई और हरित क्रांति के प्रसार से किस क्षेत्रक में रोजगार के अनेक अवसर सृजित हुए हैं ?
  1. कृषि
  2. उद्योग
  3. शिक्षा
  4. स्वास्थ्य 
उत्तर : कृषि

20. जिन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश किया वे कैसे देश बनें ?
  1. क्रांतिकारी
  2. विकसित
  3. अविकसित
  4. परोपकारी
उत्तर : विकसित
21. भारत में सूचना प्रौद्योगिकी में क्रांति किसके महत्व को रेखांकित करता है ?
  1. मानव पूँजी
  2. उत्पादक
  3. मशीन
  4. प्रशिक्षण
उत्तर : मानव पूँजी
22. मानव संसाधन किसे कहते हैं ?
  1. जनसंख्या
  2. व्यक्ति
  3. परिवार
  4. समूह
उत्तर : जनसंख्या
23. प्राथमिक शिक्षा में नामांकन के लिए कौन से कार्यक्रम चलाए गए हैं ?
  1. सेतु पाठ्यक्रम
  2. स्कूल लौटे शिविर
  3. (A) एवं (B) दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : (A) एवं (B) दोनों
24. इनमें से कौन प्राथमिक क्षेत्र का एक उदाहरण है ?
  1. पशुपालन
  2. कपडा बुनना
  3. बँकिंग
  4. ट्यूशन पढ़ाना
उत्तर : पशुपालन
25. शिक्षा एवं स्वास्थ्य द्वारा विकसित किए गए मानव को अर्थशास्त्र में क्या कहा जाता है ?
  1. मानव पूँजी
  2. स्थायी पूँजी
  3. अस्थायी पूँजी
  4. कार्यशील पूँजी
उत्तर : मानव पूँजी
26. कौन-सा संसाधन सबसे अच्छा होता है ?
  1. भूमि
  2. मानव पूँजी
  3. कृषि
  4. परिवार
उत्तर : मानव पूँजी
27. महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की साक्षरता दर..........
  1. अधिक है
  2. कम है
  3. बराबर है
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : अधिक है
28. मौसमी बेरोजगारी से क्या तात्पर्य है ?
  1. जब उच्च डिग्रीधारक को रोजगार नहीं मिलता।
  2. जब किसी खास फसली मौसम में ही रोजगार मिलता है।
  3. जब वर्ष के कुछ महीनों में रोजगार प्राप्त नहीं होता है।
  4. जब वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं है।
उत्तर : जब वर्ष के कुछ महीनों में रोजगार प्राप्त नहीं होता है।
29. किसी एक खेत में 5 लोग काम कर रहे हैं। यदि उनमें से दो लोगों को हटा दिया जाए तो उत्पादन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह किस प्रकार की बेरोजगारी को इंगित करता है ?
  1. मौसमी बेरोजगारी
  2. प्रच्छन्न बेरोजगारी
  3. शिक्षित बेरोजगारी
  4. इनमें से कोई नहीं
उत्तर : महात्मा गाँधी

30. भारत सरकार की पहल सर्व शिक्षा अभियान का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?
  1. कई भारतीय राज्यों के शैक्षिक रूप से पिछड़े जिलों में वयस्कों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना
  2. महिलाओं को शिक्षा देने पर ध्यान देना
  3. पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने पर ध्यान देना
  4. 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा देने पर ध्यान देना 
उत्तर : 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा देने पर ध्यान देना 

CHECK YOUR PREPARATION

CHECK YOUR PREPARATION


Topper List


WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.