Jac Board MCQ Question for Class 9 Social Science Chapter 2 संविधान निर्माण | नागरिकशास्त्र (लोकतान्त्रिक राजनीति - 1)

class 9 राजनीति विज्ञान chaptrer 2 संविधान निर्माण,संविधान निर्माण class 9,संविधान निर्माण,कक्षा 9 राजनीति विज्ञान अध्याय 2 संविधान निर्माण,class 9

नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के नागरिकशास्त्र के अध्याय दो के बहुविकल्पीय प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |


दोस्तों इस पोस्ट में सामाजिक विज्ञान विषय का अध्याय दो जिसका नाम संविधान निर्माण है उसका कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 2 संविधान निर्माण 

विषय : नागरिकशास्त्र (लोकतान्त्रिक राजनीति - 1)

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक संविधान बनाने में इनमें से कौन-सा टकराव सबसे महत्त्वपूर्ण था ?
  1. दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसी देशों का
  2. स्त्रियों और पुरुषों का
  3. गोरे अल्पसंख्यक और अश्वेत बहुसंख्यकों का
  4. रंगीन चमड़ी वाले बहुसंख्यकों और अश्वेत अल्पसंख्यकों का ।
उत्तर C: गोरे अल्पसंख्यक और अश्वेत बहुसंख्यकों का

2. लोकतांत्रिक संविधान में इनमें से कौन-सा प्रावधान नहीं रहता ? 
  1. शासन प्रमुख के अधिकार
  2. शासन प्रमुख का नाम
  3. विधायिका के अधिकार
  4. देश का नाम
उत्तर B: शासन प्रमुख का नाम

3. दक्षिण अफ्रीका कब स्वतंत्र हुआ ?
  1. 26 अप्रैल 1994
  2. 6 दिसम्बर 1992
  3. 5 अगस्त 1999
  4. इनमें कोई नहीं
उत्तर A: 26 अप्रैल 1994
4. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
  1. मोतीलाल नेहरू
  2. डॉ० बी० आर० अम्बेदकर
  3. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर C: डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
5. पंथ (धर्म) निरपेक्ष का सही अर्थ निम्न में कौन-सा है ?
  1. किसी भी धर्म को अपनाने की सुविधा
  2. किसी एक धर्म को राज्य की मान्यता
  3. दूसरे धर्मों को अस्वीकार करना
  4. इनमें कोई नहीं
उत्तर A: किसी भी धर्म को अपनाने की सुविधा
6. भारतीय संविधान को लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?
  1. 250 सदस्य
  2. 299 सदस्य
  3. 275 सदस्य
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर B: 299 सदस्य
7. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष कौन थे ?
  1. मोतीलाल नेहरू
  2. डॉ० बी० आर० अम्बेदकर
  3. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर B: डॉ० बी० आर० अम्बेदकर
8. नेल्सन मंडेला को कब जेल से छोड़ा गया ?
  1. 1994
  2. 1984
  3. 1974
  4. 1964
उत्तर A: 1994

9. बेरोजगार लोगों के लिए बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था करना किससे संबंधित है ?
  1. मौलिक अधिकार
  2. मौलिक कर्त्तव्य
  3. निर्देशक तत्व
  4. प्रस्तावना
उत्तर C: निर्देशक तत्व
10. देश का सर्वोच्च कानून है?
  1. धर्म
  2. सर्वोच्च न्यायालय
  3. संविधान
  4. राष्ट्रपति
उत्तर C: संविधान
11. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
  1. दिसम्बर 1945 में
  2. दिसम्बर 1946 में
  3. नवम्बर 1946 में
  4. नवम्बर 1945 में
उत्तर B: दिसम्बर 1946 में
12. नेल्सन मंडेला ने रंगभेद नीति का विरोध कंब किया था ?
  1. 1964
  2. 1972
  3. 1932
  4. 1928
उत्तर D: 1928
13. स्वतंत्र भारत का संविधान कब लागू हुआ ?
  1. 26 जनवरी 1950
  2. 26 नवम्बर 1949
  3. 15 अगस्त 1947
  4. 26 जनवरी 1947
उत्तर A: 26 जनवरी 1950
14. उद्देश्य प्रस्ताव किसके द्वारा दिया गया था ?
  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. डॉ० बी० आर० अम्बेदकर
  3. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  4. सरदार पटेल
उत्तर D: सरदार पटेल
15. "सरकार किसी भी धर्म का पक्ष नहीं लेगी"- यह संविधान का कौन-सा निर्देशित मूल्य है ?
  1. समानता
  2. सम्प्रभुता
  3. धर्मनिरपेक्ष
  4. अखंडता
उत्तर C: धर्मनिरपेक्ष
16. संविधान का वह कथन जिसमें कोई देश अपने संविधान के बुनियादी मूल्यों और अवधारणाओं को स्पष्ट ढंग से कहता है, कहलाता है
  1. अनुच्छेद
  2. प्रस्तावना
  3. प्रारूप
  4. दर्शन
उत्तर B: प्रस्तावना
17. विश्व का सबसे बड़ा एवं लिखित संविधान किस देश का है ? 
  1. अमेरिका
  2. चीन
  3. भारत
  4. आस्ट्रेलिया
उत्तर C: भारत
18. भारत के संविधान की व्याख्या का अधिकार है
  1. सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों,
  2. राष्ट्रपति
  3. भारतीय संसद
  4. प्रधानमंत्री 
उत्तर A: सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों
19.किस देश को 1980 में अल्पसंख्यक गोरों के शासन से मुक्ति मिली ?
  1. जिम्बाब्वे
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. नेपाल
  4. भारत
उत्तर B: दक्षिण अफ्रीका

20. किस वर्ष भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द जोड़ा गया ?
  1. 1956
  2. 1966
  3. 1976
  4. 1986
उत्तर C: 1976
21. भारतीय संविधान सभा ने किस दिन अपना काम पूरा कर लिया ?
  1. 26 जनवरी 1949
  2. 26 जनवरी 1950
  3. 26 नवम्बर 1949
  4. 26 नवम्बर 1950
उत्तर C: 26 नवम्बर 1949
22. 'द लांग वॉक टू फ्रीडम' किसके द्वारा लिखित आत्मकथा है?
  1. नेल्सन मंडेला
  2. अब्राहम लिंकन
  3. महात्मा गाँधी
  4. बराक ओबामा
उत्तर A: नेल्सन मंडेला
23. भारत के संविधान के निर्माता कौन थे ?
  1. डॉ० भीमराव अम्बेदकर
  2. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
  3. मोतीलाल नेहरू
  4. लाल बहादुर शास्त्री 
उत्तर A: डॉ० भीमराव अम्बेदकर
24. प्रत्येक नागरिक को अपना प्रतिनिधि चुनने और जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने का अधिकार कौन देता है ?
  1. संसद
  2. निर्वाचन आयोग
  3. राष्ट्रपति
  4. संविधान।
उत्तर D: संविधान
25. रंगभेद की नीति इनमें से किस देश में प्रचलित थी ?.
  1. श्रीलंका
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. जिंबाब्वे
  4. चीन 
उत्तर B: दक्षिण अफ्रीका
26. दक्षिण अफ्रीका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
  1. परवेज मुशर्रफ
  2. राबर्ट मुगावे
  3. जैकब जुमा
  4. नेल्सन मंडेला 
उत्तर D: नेल्सन मंडेला 
27. भारतीय संविधान सभा के लिए कब चुनाव कराए गए थे ?
  1. जुलाई 1942
  2. जुलाई 1944
  3. जुलाई 1945
  4. जुलाई 1946
उत्तर D: जुलाई 1946
28. संविधान के संबंध में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है ?
  1. यह साथ रह रहे विभिन्न तरह के लोगों के बीच जरूरी भरोसा एवं सहयोग विकसित करता है।
  2. यह स्पष्ट करता है कि सरकार का गठन कैसे होगा और किसे फैसले लेने का अधिकार है।
  3. यह सरकार के अधिकारों की सीमा नहीं बताता है।
  4. यह नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताता है।
उत्तर C: यह सरकार के अधिकारों की सीमा नहीं बताता है।
29. इनमें से कौन भारतीय संविधान सभा के सदस्य नहीं थे ?
  1. महात्मा गाँधी
  2. डॉ० बी० आर० अंबेदकर
  3. पं० जवाहरलाल नेहरू
  4. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर A: महात्मा गाँधी

30. इनमें से भारतीय संविधान का बुनियादी मूल्य कौन नहीं है ?
  1. स्वतंत्रता
  2. समानता 
  3. असहिष्णुता
  4. पंथनिरपेक्ष
उत्तर C: असहिष्णुता

SUBJECTIVE TYPE QUESTION


प्रश्न : संविधान किसे कहते है ?
उत्तर : किसी देश या संस्था द्वारा निर्धारित किए गए वह नियम जिसके माध्यम से संस्था का सुचारु ढंग से संचालन हो सके उसे देश या संस्था का संविधान कहा जाता है। भारत का संविधान, संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी 1950 को आंशिक रूप से संपूर्ण देश में लागू कर दिया गया था।

प्रश्न : रंगभेद की निति से आप क्या समझते हैं ? Important
उत्तर : रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच चलाई गई थी ।

प्रश्न : संविधान संशोधन से आप क्या समझते है ? Most Important
उत्तर : समय-समय पर संविधान में जो परिवर्तन लाया जाता है उसे संविधान संशोधन कहते हैं ।

प्रश्न : पंथनिरपेक्षता या धर्मनिरपेक्षता से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : धर्मनिरपेक्षता का अर्थ राज्य सभी धर्मों से दूरी बना कर रहे जबकि पंथनिरपेक्षता का मतलब है राज्य किसी धर्म विशेष के साथ भेदभाव ना करें। 

प्रश्न : भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है । कैसे ?
उत्तर : भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है । भारतीय संविधान के अनुसार यहाँ किसी भी धर्म, पंथ, जाती या जन- समूह कोई कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है।
  1. सबको पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता और समानता प्रदान की गई है ।
  2. कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी समय पंथ बदलकर दुसरे पंथ में जा सकता है।
  3. कोई भी पंथ अपना धर्म स्थल, पूजा स्थल स्वतंत्र रूप से बना सकता है और उसे किसी भी तरह उपासना करने की स्वतंत्रता है ।
  4. सरकारी नौकरियाँ योग्यता के अनुसार दी जाती है उसमें धर्म या पंथ का कोई भेदभाव नहीं है ।

प्रश्न : हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ?  Most Important
अथवा
प्रश्न: संविधान के द्वारा ही किसी लोकतांत्रिक देश की सरकार का निर्माण होता है । कोई तीन विन्दु देकर स्पष्ट कीजिए कि हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर : 
  1. सरकार के विभिन्न अंगों में संविधान के कारण मतभेद नहीं होते हैं। यदि मतभेद होते भी है तो उसे संविधान के अनुसार सुलझा लिया जाता है।
  2. सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग नहीं कर सकती है ।
  3. नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान के द्वारा ही होता है।

प्रश्न: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है ? स्पष्ट कीजिए |
अथवा
प्रश्न: भारतीय संविधान एक जीवित आलेख है | कैसे ? Important

उत्तर : भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है क्योंकि इसमें समय की गति को देखते हुए इसके कुछ भागों को बदलने की प्रक्रिया है। हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते है इसमें संसोधन कर सकते है । यही कारण है कि इसे एक जीवंत दस्तावेज कहा है।

प्रश्न : हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते हैं । इस प्रक्रिया को क्या कहते है ? Most Important
उत्तर : संविधान संशोधन |

प्रश्न : उन तीन प्रक्रियाओं का वर्णन करो जिससे संविधान में संशोधन होता है ?
उत्तर : 
  1. संसद में उपस्थित मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात् संविधान में संशोधन किया जा सकता है ।
  2. मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत प्राप्त हो तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से संशोशन किया जा सकता है।
  3. मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत के अलावा कुल राज्यों की 50 प्रतिशत विधायिकाओं का बहुमत से संशोधन किया जा सकता है।

प्रश्न : राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से आप क्या समझते हैं ।
उत्तर : भारतीय संविधान की वह सिद्धांत जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शन का कार्य करते हैं। राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहलाते हैं ।


प्रश्न : संविधान सभा क्या है ?  Important
उत्तर : जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है संविधान सभा कहलाती है ।


प्रश्न : संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका के आप क्या समझते हैं ?
उत्तर : संविधान की शुरुआत बुनियादी मूल्यों की एक छोटी-सी उदेश्यिका के साथ होती है जिसमें संविधान के उदेश्य लिखे होते हैं । इसे ही संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका कहते हैं ।


प्रश्न : संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ? Important
उत्तर : 9 दिसंबर 1946 को |


प्रश्न : संविधान निर्माण के कितने दिन लगे थे ? Most Important
उत्तर : 2 वर्ष 11 महीने 28 दिन लगे थे ।


प्रश्न : संविधान लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?  Most Important
उत्तर : 299 सदस्य थे |


प्रश्न : संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ? Most Important
उत्तर : डॉ० राजेंद्र प्रसाद |


प्रश्न : प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? Most Important
उत्तर : डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ।


प्रश्न : संविधान सभा को मिनी भारत (लघु भारत ) क्यों कहा जाता है ?
उत्तर : संविधान सभा में भारत के सभी धर्मों तथा सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया था। यही कारण है कि संविधान सभा को लघु भारत कहा जाता है।


CHECK YOUR PREPARATION

CHECK YOUR PREPARATION


Topper List


WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.