Jac Board MCQ Question for Class 9 Social Science Chapter 1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? | नागरिकशास्त्र (लोकतान्त्रिक राजनीति - 1)

लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों कक्षा 9,लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों,class 9 political science chapter 1,लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों कक्षा 9 प्रश्न उत्त

 नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप भी कक्षा नववी में हो या आप कक्षा नववी के नागरिकशास्त्र के अध्याय एक के बहुविकल्पीय प्रश्न के तलाश में है तो हम आपको बता दे की आप बिलकुल सही जगह पर आये है इस वेबसाइट के माध्यम से हम आपके बीच कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे है जो सभी प्रश्न आपके परीक्षा में बार-बार पूछे जाते है |

दोस्तों इस पोस्ट में सामाजिक विज्ञान विषय का अध्याय एक जिसका नाम लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? है उसका कुल तीस महत्पूर्ण प्रश्न इस पोस्ट में शेयर किया जा रहा है यह सभी प्रश्न स्टेट बोर्ड में होने वाली नववी के परीक्षा में बार बार पूछे जाते है | साथ ही साथ यह सभी प्रश्न झारखण्ड बोर्ड में होने वाली कक्षा नववी की परीक्षा के लिए भी महत्पूर्ण है | 

दोस्तों यह सभी प्रश्न साप्ताहिक परीक्षा के लिए भी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और आप से रिक्वेस्ट है की इस पोस्ट को अपने दोस्तों में भी शेयर कर दे ताकि वह भी ये सभी प्रशन कर ले और अपने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके |


 अध्याय 1 लोकतंत्र क्या ? लोकतंत्र क्यों ? 

विषय : नागरिकशास्त्र (लोकतान्त्रिक राजनीति - 1)

  • सभी प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए है जिनमे कोई एक विकल्प सही है |
  • परीक्षा में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न |
  • सभी प्रश्न आपके परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है |

1. लोकतंत्र के संदर्भ में कौन कथन सत्य नहीं है ?
  1. लोकतंत्र शासन को अधिक जबाबदेह बनाता है।
  2. लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।
  3. लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है।
  4. लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को बढ़ाता है।
उत्तर : लोकतंत्र मतभेदों और टकरावों को बढ़ाता है।

2. वह कौन-सा देश है, जहाँ महिलाएँ सन् 2015 तक मताधिकार से वंचित थीं ?
  1. ईरान
  2. सऊदी अरब
  3. अफगानिस्तान
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : सऊदी अरब

3. निम्नांकित में कौन-सा देश गैर लोकतांत्रिक देश है ?
  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. अमेरिका
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : पाकिस्तान
4. निम्नांकित में कौन-सा देश लोकतांत्रिक देश है ?
  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. जिम्बाबवे
  3. पाकिस्तान
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
5. निम्नांकित में से कौन जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति थे, जिन्हें सन् 2017 में राष्ट्रपति के पद से हटा दिया गया।
  1. पिनोशे
  2. राबर्ट मुगावे
  3. लेक वालेशा
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : राबर्ट मुगावे
6. किस देश से आंग सान सूकी का संबंध था ?
  1. म्यांमार
  2. घाना
  3. पोलैंड
  4. न्यूजीलैंड
उत्तर : म्यांमार
7. सरकार का वह रूप जिसमें देश पर लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा शासन होता है, क्या कहलाता है ?
  1. प्रजातंत्र
  2. तानाशाही
  3. राजशाही प्रणाली
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : प्रजातंत्र
8. आग सान सूची को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
  1. साहित्य पुरस्कार
  2. ऑस्कर पुरस्कार
  3. नोबेल शांति पुरस्कार
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : नोबेल शांति पुरस्कार

9. लोकतंत्र एक शासन प्रणाली है जिसमें-
  1. शासकों का चुनाव एक प्रतिनिधिमंडल करती है।
  2. शासकों का चुनाव जनता करती है।
  3. शासक स्वयं चुने जाते हैं।
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : शासकों का चुनाव जनता करती है।
10. लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होनी चाहिए ?
  1. सेनाध्यक्ष के पास
  2. लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास
  3. राष्ट्रपति के पास
  4. न्यायालय के पास
उत्तर : लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास
11. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में कितने स्थायी सदस्य देश हैं जिन्हें 'विटो' का अधिकार है ?
  1. 7
  2. 5
  3. 15
  4. 10
उत्तर : 5
12. म्यांमार में किस तरह की सरकार थी ?
  1. कम्युनिस्ट सरकार
  2. सेना का शासन
  3. लोगों द्वारा चुनी गई सरकार
  4. राजशाही
उत्तर : सेना का शासन
13. सैनिक शासन अथवा राजतंत्र किस प्रकार के शासन हैं ?
  1. लोकतांत्रिक
  2. अलोकतांत्रिक
  3. प्रजातंत्र
  4. साम्यवादी
उत्तर : अलोकतांत्रिक
14. यूएन का कौन-सा अंग देशों के बीच शांति और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है ?
  1. महासभा
  2. सुरक्षा परिषद्
  3. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
  4. इनमें से सभी
उत्तर : सुरक्षा परिषद्
15. लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। यह परिभाषा किनके द्वारा कही गई है ?
  1. जार्ज वाशिंगटन
  2. अब्राहम लिंकन
  3. अरस्तू
  4. लार्ड ब्राइस 
उत्तर : अब्राहम लिंकन
16. संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की संख्या कितनी है ?
  1. 192
  2. 250
  3. 299
  4. 545
उत्तर : 192
17. 1999 में, पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किसने दिया ?
  1. नवाज शरीफ
  2. परवेज मुशर्रफ
  3. शौकत अजीज
  4. बेनजीर भुट्टो 
उत्तर : परवेज मुशर्रफ
18. जिस शासन प्रणाली में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है
  1. अधिनायक तंत्र
  2. लोकतंत्र
  3. राजतंत्र
  4. कुलीनतंत्र 
उत्तर : लोकतंत्र
19. लोकतंत्र का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
  1. कानून का शासन
  2. राजा का शासन
  3. लोगों का शासन
  4. कुछ विशेष लोगों का शासन
उत्तर : लोगों का शासन

20. इनमें से कौन लोकतंत्र की विशेषता नहीं है ?
  1. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी मुकाबला
  2. एक ही राजनीतिक दल का शासन
  3. एक व्यक्ति एक वोट एक-मोल
  4. कानून का राज और अधिकारों का आदर
उत्तर : एक ही राजनीतिक दल का शासन
21. चीन में राष्ट्रपति नियुक्त करने का अधिकार किसे है?
  1. कम्यूनिस्ट पार्टी
  2. राष्ट्रीय जन संसद
  3. प्रधानमंत्री
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : कम्यूनिस्ट पार्टी
22. जिबाब्बे कब स्वतंत्र हुआ ?
  1. 1960 ई०
  2. 1970 ई०
  3. 1980 ई०
  4. 1990 ई०
उत्तर : 1980 ई०
23. कौन नागरिकों का सम्मान बढ़ता है ?
  1. राजतंत्र
  2. लोकतंत्र
  3. तानाशाही
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : लोकतंत्र
24. कौन बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है ?
  1. लोकतंत्र
  2. तानाशाही
  3. राजतंत्र
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : लोकतंत्र
25. किस प्रकार की शासन व्यवस्था लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती है ?
  1. राजनैतिक
  2. लोकतांत्रिक
  3. तानाशाही
  4. इनमें से कोई नहीं 
उत्तर : लोकतांत्रिक
26. चिली की सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक कौन थे 
  1. सलवाडोर ओयंदे
  2. पिनोश
  3. मिशेल बैशेले
  4. लेक वालेशा
उत्तर : सलवाडोर ओयंदे
27. चिली में सैन्य तख्तापलट कब हुआ था?
  1. 11 जुलाई 1942
  2. 05 जुलाई 1944
  3. 11 सितंबर 1973
  4. 11 सितंबर 1976
उत्तर : 11 सितंबर 1973
28. 'गोल्ड कोस्ट' किस देश का पुराना नाम था
  1. चीन
  2. भूटान
  3. घाना
  4. श्रीलंका 
उत्तर : घाना
29. अमेरिका को ब्रिटेन के उपनिवेशी शासन से स्वतन्त्रता कब मिली?
  1. 1773
  2. 1776
  3. 1785
  4. 1787
उत्तर : 1776

30. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में कितने सदस्य देश है ?
  1. 15
  2. 17
  3. 19
  4. 21
उत्तर : 15

CHECK YOUR PREPARATION


Topper List


WATCH VIDEO ON YOUTUBE

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.