Jcert Class 9 Science Question And Answer परमाणु एवं अणु Chapter 3 विज्ञान

Jcert Class 9 Science Question And Answer परमाणु एवं अणु Chapter 3 विज्ञान, class 9 science chapter 3,परमाणु एवं अणु class 9,class 9 science chapter 3

पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर पृष्ठ संख्या - 36


 Q1. एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं6.0g एसीटिक अम्ल अभिकृत होते हैं। 2.2g कार्बन डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एसीटेट एवं 0.9 g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।

 सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल ⇾ सोडियम एसीटेट + कार्बन डाइऑक्साइड + जल


उत्तर : अभिकारको का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान +  एथेनॉइटक अल्म द्रव्यमान

अभिकारको का द्रव्यमान = 5.3g + 6.0g 

अभिकारको का द्रव्यमान = 11.3g  ..........(i) 

उत्पादों का द्रव्यमान = सोडियम एथेनॉइटक द्रव्यमान + कार्बन डाइऑक्साइड का द्रव्यमान + जल का द्रव्यमान

उत्पादों का द्रव्यमान = 8.2g+ 2.2g + 0.9g 

उत्पादों का द्रव्यमान = 11.3g  ............(ii)

समीकरण (i) तथा (ii) से,

अभिकारकों का द्रव्यमान = उत्पादों का द्रव्यमान

यही परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।


Q2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3 g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी ?


उत्तर : हाइड्रोजन : ऑक्सीजन = 1:8

चूँकि, 1g हाइड्रोजन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन 8g होता है। 

इसलिए, 3g हाड्रोजन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन 8g × 3g = 24g

अतः 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए 24g ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी।


Q3. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है? 

उत्तर : डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का अभिग्रहीत - 'दिए गए तत्व के सभी परमाणुओं का द्रव्यमान समान होता है' - द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के नियम का परिणाम है।


Q4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?

उत्तर : डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का 6वाँ अधिग्रहित निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है| जिसके अनुसार “किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।


पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर पृष्ठ संख्या - 40


Q1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।

उत्तर : किसी तत्व के सापेक्षिक एक परमाणु द्रव्यमान को उसके परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का कार्बन - 12 परमाणु के द्रव्यमान के 1/12 वें के अनुपात द्वारा परिभाषित किया जाता है। वर्तमान समय में परमाणु द्रव्यमान मात्रक को अक्षर 'u' के द्वारा दिखाया जाता है।


Q2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है? 

उत्तर : एक परमाणु का आकार इतना छोटा होता है की वो आँखों द्वारा देखा नहीं जा सकता है। इसे नैनोमीटर में मापा जाता है।

1 nm=10^−9m


पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर पृष्ठ संख्या - 44


Q1. निम्न के सूत्र लिखिए:

(i) सोडियम ऑक्साइड

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड

(iii) सोडियम सल्फाइड

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड


उत्तर : 

(i) सोडियम ऑक्साइड - Na2O

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड - AlCl3

(iii) सोडियम सल्फाइड - Na2S

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड - Mg(OH)2


Q2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए :

(i) Al2(SO4)3

(ii) CaCl2

(iii) K2SO4

(iv) KNO3

(v) CaCO3 


उत्तर : 

(i) Al2(SO4)3   -  ऐलुमिनियम सल्फ़ेट

(ii) CaCl2  -  कैल्शियम कलोराइड

(iii) K2SO4  -  पोटैशियम सल्फ़ेट

(iv) KNO3  -  पोटैशियम नाइट्रेट

(v) CaCO3  -  कैल्शियम कार्बोनेट


Q3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?


उत्तर : रासायनिक सूत्र (chemical formula) - किसी रासायनिक यौगिक को इस प्रकार निरूपित करता है जिससे पता चलता है कि वह यौगिक किन-किन तत्वों के कितने-कितने परमाणुओं से मिलकर बना है। 


Q4. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?

(i) H2S अणु एवं 

(ii) PO43- आयन? 


उत्तर : (i). H2S अणु में 3 परमाणु (दो हाइड्रोजन तथा एक सल्फर) विद्यमान है। 

(ii). PO43- आयन में 5 परमाणु (एक फास्फोरस तथा चार ऑक्सीजन) विद्यमान है।।


पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर पृष्ठ संख्या - 46


Q1. निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, एवं CH3OH

उत्तर : 

H2 का आणविक द्रव्यमान = (1)2 = 2

O2 का आणविक द्रव्यमान = (16)2 = 32

Cl2 का आणविक द्रव्यमान = (35.5)2 = 71

CO2 का आणविक द्रव्यमान = 12 + (16)2 = 44

CH4 का आणविक द्रव्यमान = 12 + (1)4 = 16

C2H6 का आणविक द्रव्यमान = 12(2) + (1)6 = 30

C2H4 का आणविक द्रव्यमान = 12(2) + (1)4 = 28

NH3 का आणविक द्रव्यमान = 14 + (1)3 = 17

CH3OH का आणविक द्रव्यमान = 12 + (1)3 + 16 + 1 = 32


Q2. निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

ZnO, Na2एवं K2CO3

दिया गया है:

Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u

Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u

K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u,

C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं

O का परमाणु द्रव्यमान = 16u है।


उत्तर : ZnO का द्रव्यमान = ( 1 × 65 + 1 × 16 ) u = 81u 

Na2O का द्रव्यमान = ( 2 × 23 + 1 × 16 ) u = ( 46 + 16 ) u = 62u 

K2CO3 का द्रव्यमान = ( 2 × 39 + 1 × 12 + 3 × 16 ) u = 138u


पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर पृष्ठ संख्या - 48


Q1. यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर : 

1 मोल में परमाणुओं की संख्या = 6.022 x 1023

6.022 x 1023 परमाणुओं का द्रव्यमान = 12g

1 परमाणु का द्रव्यमान  = 12 / 6.022 x 1023

1 परमाणु का द्रव्यमान  = 12000 x 10-23 / 6022 

1 परमाणु का द्रव्यमान  = 1.993 x 10-23


Q2. किस में अधिक परमाणु होंगे : 100 g सोडियम अथवा 100g लोहा (Fe) ? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u )


उत्तर : 100 ग्राम सोडियम में परमाणुओं की संख्या 100 ग्राम लोहे से अधिक होगी ।

दिया है :  

सोडियम का द्रवयमान = 100 g

सोडियम का परमाणु द्रव्यमान = 23 u

परमाणुओं की संख्या = (दिया हुआ द्रव्यमान/ मोलर द्रव्यमान) × 6.022 × 10^23

सोडियम में परमाणुओं की संख्यां = (100/23) ×  6.022 × 10^23  = 2.62 × 10^24

सोडियम में परमाणुओं की संख्यां = 2.62 × 10^24

दिया है :  लोहा (Fe) का द्रव्यमान = 100 gram

लोहा (Fe) का परमाणु द्रव्यमान = 56 u

परमाणुओं की संख्या = (दिया हुआ द्रव्यमान/ मोलर द्रव्यमान) × 6.022 × 10^23

लोहे में परमाणुओं की संख्यां = (100/56) ×  6.022 × 10^23  = 1.075 × 10^24

लोहे में परमाणुओं की संख्यां = 1.075 × 10^24

अत: 100 ग्राम सोडियम में परमाणुओं की संख्या 100 ग्राम लोहे से अधिक होगी ।


अभ्यास प्रश्न-उत्तर 


 Q1. 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096g बोरॉन एवं 0.144g ऑक्सीजन है । उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए


उत्तर : दिया है :  

यौगिक के नमूने का कुल द्रव्यमान = 0.24 g

बोरॉन का द्रव्यमान = 0.096 g  

ऑक्सीजन का द्रव्यमान = 0.144 g

बोरॉन की प्रतिशत मात्रा = (बोरॉन का द्रव्यमान / यौगिक का द्रव्यमान) × 100

= (0.096/ 0.24)×100

बोरॉन की प्रतिशत भारात्मक = 40%

ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा = (ऑक्सीजन का द्रव्यमान / यौगिक का द्रव्यमान) × 100

= (0.144/ 0.24)×100

ऑक्सीजन की प्रतिशतभारात्मक  = 60%

अत: नमूने में बोरॉन का प्रतिशत भारात्मक = 40% तथा ऑक्सीजन का प्रतिशत भारात्मक  = 60%  


 Q2. 3.0 g कार्बन 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00g कार्बन को 50.00 g ऑक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा ?


उत्तर : 3.00 g कार्बन को 50.0 g ऑक्सीजन के साथ जलाने पर भी 11.00 g ही कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त होगी क्योंकि कार्बन और ऑक्सीजन का अनुपात (3:8) निश्चित होता हैं। इसलिये 50 g ऑक्सीजन का 8 g ऑक्सीजन ही 3.00 g कार्बन से अभिक्रिया करता है और इसमें से 50 − 8 = 42 g ऑक्सीजन शेष रह जाती है।यह स्थिर अनुपात के नियम पर आधारित है।


 Q3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं ? उदारहरण दीजिए।


उत्तर : परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान है उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं। जैसे अमोनियम (NH4)+ सल्फेट (SO4)2- आदि।


 Q4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए :

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड

(b) कैल्सियम क्लोराइड

(c) कॉपर नाइट्रेट

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड

(e) कैल्सियम कार्बोनेट


उत्तर : 

(a) मैग्नीशियम क्लोराइड  -  MgCl2

(b) कैल्सियम क्लोराइड  -  CaCl2

(c) कॉपर नाइट्रेट  -  Cu(NO3)2

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड  -  AlCl3

(e) कैल्सियम कार्बोनेट  -  CaCO3


 Q5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिए:

(a) बुझा हुआ चूना

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड

(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)

(d) पोटैशियम सल्फेट


उत्तर : (a) बुझा हुआ चूना : इसका रासायनिक नाम कैल्शियम ऑक्साइड है तथा इसका सूत्र CaO है | इसमें कैल्शियम (Ca) तथा ऑक्सीजन (O) तत्व विधमान है |

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड : यौगिक का रासायनिक सूत्र HBr है | इसमें हाइड्रोजन (H) तथा ब्रोमीन (Br) तत्व विधमान है |

(c) बेकिंग पाउडर (खाने का सोडा) : इसका रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है तथा इसका सूत्र NaHCO3 है | इसमें सोडियम (Na), हाइड्रोजन (H), कार्बन (C) तथा ऑक्सीजन (O) तत्व विधमान है |

(d) पोटैशियम सल्फेट: इसका रासायनिक सूत्र K2SO4 है | इसमें पोटैशियम (K), सल्फर (S) तथा ऑक्सीजन (O) तत्व विधमान है |


 Q6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:

(a) एथाइन, C2H2

(b) सल्फर अणु, S8

(c) फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31) 4

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl

(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3


उत्तर : (a) एथाइन, C2H2

कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान = 12 u

हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान = 1 u

एथाइन (C2H2) का आण्विक द्रव्यमान =2 ×  कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान + 2× हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान  

= (12 u × 2) + (1 u × 2)

= 24 u + 2 u = 26 u

एथाइन (C2H2) का मोलर द्रव्यमान = 26 g/mol


(b) सल्फर अणु, S8

सल्फर का परमाणु द्रव्यमान (S) = 32 u

सल्फर (S8) का आण्विक द्रव्यमान = सल्फर का परमाणु द्रव्यमान (S) × 8

= 32 u × 8 = 256 u

सल्फर S8 का मोलर द्रव्यमान = 256 g/mol


(c) फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)

फॉसफोरस का परमाणु द्रव्यमान (P) = 31 u

फॉस्फोरस (P4) का आण्विक द्रव्यमान = फॉसफोरस का परमाणु द्रव्यमान (P) × 4  

= 31 u × 4 = 124 u

फॉस्फोरस P4 का मोलर द्रव्यमान = 124 g/mol


(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl

हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान = 1 u

क्लोरीन (Cl) का परमाणु द्रव्यमान = 35.5 u

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) का आण्विक द्रव्यमान

= हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान + क्लोरीन (Cl) का परमाणु द्रव्यमान

= 1 u + 35.5 u = 36.5 u

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) का मोलर द्रव्यमान = 36.5 g/mol


(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3

हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान = 1 u

नाइट्रोजन (N) का परमाणु द्रव्यमान = 14 u

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

नाइट्रिक अम्ल (HNO3) का आण्विक द्रव्यमान  

= हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान  + नाइट्रोजन (N) का परमाणु द्रव्यमान + ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान × 3  

=  1 u + 14 u + (16 u × 3)

= 1 u + 14 u + 48 u = 63 u

नाइट्रिक अम्ल (HNO3) का मोलर द्रव्यमान = 63 g/mol



 Q7. निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु ?

(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27) ?

(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2,SO3) ?


उत्तर : 

(a) नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 14 u

नाइट्रोजन का मोलर द्रव्यमान = 14 g

अतः ,1 मोल नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 14 g


(b) ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u

1 मोल ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 g

4 मोल ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 g × 4 = 108 g

अतः,ऐलुमिनियम परमाणु के 4 मोलों का द्रव्यमान 108 g है।


(c) सोडियम (Na) परमाणु द्रव्यमान = 23 u

सल्फर (S) का परमाणु द्रव्यमान = 32 u

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

सोडियम सल्फाइट (Na2,SO3) का आण्विक द्रव्यमान = सोडियम (Na) परमाणु द्रव्यमान × 2 + सल्फर (S) का परमाणु द्रव्यमान + ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान × 3

= (23 u × 2) + 32 u + (16 u × 3)

= 46 u + 32 u + 48 u

= 126 u

1 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2,SO3) का  परमाणु द्रव्यमान = 126 g

10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2,SO3) का परमाणु  द्रव्यमान

= 126 g × 10 = 1260 g

अतः,सोडियम सल्फाइट (Na2,SO3) परमाणुओं के 10 मोलों का द्रव्यमान 1260 g है।


 Q8. मोल में परिवर्तित कीजिए:

(a) 12 g ऑक्सीजन गैस

(b) 20 g जल

(c) 22 g कार्बन डाइऑक्साइड


उत्तर : (a) दिया है : 12 g ऑक्सीजन गैस

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

ऑक्सीजन का आण्विक द्रव्यमान (O3) = 16 u × 2 = 32 u

1 मोल ऑक्सीजन का द्रव्यमान = 32 g

मोलों की संख्या = तत्व का द्रव्यमान / तत्व का मोलर द्रव्यमान

= 12/32 = 0.375 मोल

अत:, 12 g ऑक्सीजन गैस = 0.375 मोल


(b) दिया है : 20 g जल

जल का रासायनिक सूत्र H2O

हाइड्रोजन (H) का परमाणु द्रव्यमान = 1 u

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान (O) = 16 u

जल (H2O) का आण्विक द्रव्यमान = (1 u × 2)+ 16 u = 2 u + 16 u = 18 u

अत: 1 मोल जल का द्रव्यमान = 18 g

मोलों की संख्या = तत्व का द्रव्यमान / तत्व का मोलर द्रव्यमान

= 20/18 =1.11मोल  

अतः , 20 g जल = 1.11 मोल


(c) दिया है : 22 g कार्बन डाइऑक्साइड

कार्बन डाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र CO2 है

कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12 u

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

अत: कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2 ) का आण्विक द्रव्यमान = 12 u + (16 u × 2)

= 12 u + 32 u = 44 u

अत: 1 मोल कार्बन डाइऑक्साइड का द्रव्यमान = 44 g

मोलों की संख्या = तत्व का द्रव्यमान / तत्व का मोलर द्रव्यमान

= 22/44 =0.5 मोल

अतः , 22 g कार्बन डाइऑक्साइड = 0.5 मोल



 Q9. निम्न का द्रव्यमान क्या होगा:

(a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु ?

(b) 0.5 मोल जल अणु ?


उत्तर : (a) दिया है : 

0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

1 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान = 16 g

0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान

= 0.2 × 16 g = 3.2 g

अतः ,0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान 3.2 g है।


(b) दिया है : 

0.5 मोल जल अणु

जल का आण्विक द्रव्यमान = 18 u

1 मोल जल का द्रव्यमान = 18 g

0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 0.5 × 18 g = 9 g

अतः 0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान 9 g है ।



 Q10. 16g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।


उत्तर : दिया है : 16g ठोस सल्फर (S8)  

सल्फर (S) का परमाणु द्रव्यमान = 32 u

अत: सल्फर (S8) का आण्विक द्रव्यमान = 32 u × 8 = 256 u

सल्फर (S8) अणु का मोलर द्रव्यमान = 256 g

अणुओं की संख्या = (दिया गया द्रव्यमान × आवोगाद्रो संख्या) / मोलर द्रव्यमान

= (16 ×  6.022 × 10^23)/256

= 3.76×10^22 अणु  

अत: ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या 3.76×10^22



 Q11. 0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिए।

(संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है जितना कि उसी तत्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u है ।)


उत्तर : 

ऐलुमिनियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र Al2O3

ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

ऐलुमिनियम ऑक्साइड ( Al2O3) का आण्विक द्रव्यमान

= (27 u × 2) + (16 u × 3)

= 54 u + 48 u = 102 u

1 मोल ऐलुमिनियम ऑक्साइड का द्रव्यमान = 102 g

102 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = 6.022 × 10^23

1 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = 6.022× 10^23/102

0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड में अणुओं की संख्या = (6.022× 10^23/102) × 0.051

= 3.011 × 10^20 अणु

(Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन (Al3+) की संख्यां = 2

3.011 × 10^20 एलुमिनियम ऑक्साइड में ऐलुमिनियम आयन की संख्यां

= 3.011 × 10^20 × 2

= 6.022 × 10^20  

अतः ,0.051 g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन (Al3+) की संख्या 6.022 × 10^20

Hello everyone, I am Abhay Kumar from Jamshedpur. And welcome you to this website. You all can download study related notes, PDF, videos etc. here. I always keep writing some new study related articles on this website. Which is very beneficial for your study.